Home Uncategorized अंबिकापुर: युवती की अधजली नग्न अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका,...

अंबिकापुर: युवती की अधजली नग्न अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

188
0

अंबिकापुर। जिले के दरिमा थाना इलाके के कालीघाट के जंगल में एक युवती की अधजली नग्न अवस्था में लाश मिली है। इस घटना की जानकारी तब हुई जब मवेशी चराने जंगल गए ग्रामीणों की नजर पड़ी। शव क्षत-विक्षत पड़ा था और शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। चेहरे, सीने और पैर पूरी तरह जले हुए थे। शव के अंगों को जानवरों ने नोंच दिया था।

जानकारी के मुताबिक घटना मैनपाट रोड ग्राम रकेली के कालीघाट जंगल में मंगलवार सुबह एक युवती का अधजला नग्न शव मिला। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव किसी 20 से 25 वर्ष की युवती के होने की संभावना है। उसके बाल नए स्टाइल में कटे थे। युवती के कपड़े पास में ही पड़े थे, लेकिन उसे भी जलाया गया है। पुलिस ने अधजले कपड़े जब्त कर शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवती की हत्या कर पहचान छिपाने चेहरे एवं अन्य अंग को जला दिया होगा। युवती का अधजला शव मिलने से पुलिस रकेली सहित जिले के सभी थानों में दर्ज गुमशुदा और लापता महिलाओं के बारे में पता लगा रही है।

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। टीम हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। दूसरे जिलों से लापता महिलाओं के बारे में जानकारी भी मंगवा रहे हैं। मौके से लेडीज चप्पल, स्वेटर व कुछ अधजले कपड़े मिले हैं। इससे शव की पहचान में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here