Home Uncategorized अब हवाई यात्री किस्तों में कर सकेंगे टिकटों का भुगतान, इस कंपनी...

अब हवाई यात्री किस्तों में कर सकेंगे टिकटों का भुगतान, इस कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

274
0

स्पाइजेट ने सोमवार को यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इससे ग्राहकों को एक नई सुविधा मिलेगी। इसके तहत स्पाइसजेट (SpiceJet) से यात्रा करने वाले यात्री अब यात्रा टिकटों का भुगतान किस्तों में कर सकेंगे। ईएमआई के लिए ग्राहकों के पास तीन, छह और 12 किस्तों का ऑप्शन होगा।

तीन महीने की ईएमआई पर ब्याज नहीं

विमानन कंपनी ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई योजना की जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया है कि शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ उठा सकेंगे।

यूपीआई आईडी से करना होगा पहला भुगतान

कंपनी ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा। ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड की डिटेल नहीं देनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here