Home Uncategorized उत्कृष्ट कार्य हेतु सीएससी वीएलई आरती महतो का राजधानी में हुआ सम्मान।

उत्कृष्ट कार्य हेतु सीएससी वीएलई आरती महतो का राजधानी में हुआ सम्मान।

424
0


कोरबा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के तहत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा 8 मार्च 2022 को महिला दिवस के अवसर पर न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित सीएससी वूमेन वीएलई वर्क शॉप मैं जिले की महिला वीएलई आरती महतो को उनके किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य अतिथि रायपुर सांसद सुनील सोनी के हाथों सम्मानित किया गया इस अवसर पर श्रम आयोग के पूर्व अध्यक्ष सहित कई जाने माने हस्तियां मंच पर उपस्थित थे। प्रदेश भर से लगभग 300 महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रदेश में 7000 वीएलई कार्यरत है जिसमे से 18 महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सम्मानित महिला वीएलईयो ने अपनी सफलता की कहानियां बताकर उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में सीएससी के प्रदेश प्रमुख मदन मोहन,नीरज जी ने भी अपना उदबोधन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here