गेवरा प्रोजेक्ट से ठेका कामकारों को बहाल और बेरोजगार युवाओं को वैकल्पिक रोजगार दिलाने के लिए समाजसेवी मनीराम भारती किया मांग
गेवरा/दीपका:-
25 जुलाई 2021 को ठेका कामगार मजदूर रोमियो भारती ने एसईसीएल के बेकअप सेक्शन प्रभारी इंजीनियर मीना, ठेकेदार एस एस अग्रवाल और ठेकेदार के मुंशी दीपक सूर्यवंशी के ऊपर जातिगत गाली गलौज मारपीट धमकाने तथा ₹2000/- को लूट लेने के खिलाफ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर न्याय की कार्यवाही दीपका थाना प्रभारी से की गई है ।

पीड़ित ठेका कामगार मजदूर का कहना है कि लगभग 1 वर्ष 6 माह तथा अन्य कामगार मजदूरों को 5 वर्ष से 6 वर्ष बेकअप सेक्शन गेवरा परियोजना बेल्ट ऑपरेटर पद पर ठेकेदार एस एस अग्रवाल के अंदर में काम करते हुए कार्यरत है केंद्र सरकार व राज्य सरकार के श्रम विभाग के द्वारा जारी कुशल, अर्ध कुशल कामगारों का श्रमिक दर की मांग करने पर बेकअप सेक्शन प्रभारी इंजीनियर मीना, ठेकेदार एस एस अग्रवाल और ठेकेदार के मुंशी दीपक सूर्यवंशी के द्वारा प्रभारी इंजीनियर मीना के कार्यालय में तीनों ने मिलकर बुला के नेतागिरी करते हो कहते हुए जातिगत गंदी गंदी गाली गलौज मारपीट धमकाते हुए पेन्ट के पैकेट से अपनी मां के दवाई के लिए ₹2000/- रखा था उसे लूट लिया गया और इस कार्यालय से भाग जाने को कहते हुए नजर नहीं आना बेकअप में डाल देंगे तुम्हारी लाश का पता नहीं चलेगा बड़ी मुश्किल से हाथ पाव जोड़कर अपनी जान बचाकर भागा भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना मेरे साथ घटती है तो उसका सारा जवाबदारी ये तीनों व्यक्ति होंगे जिसकी शिकायत दीपका थाना प्रभारी से की है और न्याय की मांग किया गया है तथा साथ ही साथ जिले के सामाजिक संगठन समाजसेवी लोगों से सहयोग की अपील भी किया गया है ।
वहीं समाजसेवी मनीराम भारती ने दीपका थाना प्रभारी को आवेदन देते हुए कहा कि ठेका कामगार मजदूरों के साथ एसईसीएल के बेकअप सेक्शन प्रभारी इंजीनियर, ठेकेदार और ठेकेदार के मुंशी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया गया है मांग में बताया गया है कि एसईसीएल में ठेका कामगारो के साथ शोषण अत्याचार और प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसे अधिकारी ठेकेदार मुंशी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए जिसके कारण स्थानीय मजदूर अपने रोजी रोटी के लिए काम कर रहे हैं उनके साथ दुर्व्यवहार करके उनको काम से निकाला दिया जाता है और बाहर से मजदूर लाकर बंधवा मजदूरी कराया जा रहा है जो कि बहुत ही गलत है समाजसेवी होने के नाते हम इसका कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिल पाए, जबरन के प्रताड़ित करने वाले व्यक्तियों के ऊपर सख्त से सख्त कारवाई किया जाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि कुछ महीने पूर्व में एसईसीएल गेवरा खदान के मुहाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमें एसईसीएल से प्रभावित भूविस्थापितों की मांगों को लेकर और स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए वैकल्पिक रोजगार की मांग को लेकर लगभग 2 माह तक आंदोलन गेवरा परियोजना में किया गया था जिसमें प्रबंधन द्वारा अस्वस्थ किया गया था स्थानीय बेरोजगार युवाओं को खदान क्षेत्र में तथा प्राइवेट कंपनियों में बेरोजगार युवाओं की काम के औषत को देखते हुए रोजगार की प्रबंध किया जाएगा लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन ने अभी तक बेरोजगार युवाओं के लिए कोई वैकल्पिक रोजगार स्थाई रूप से उपलब्ध नहीं करा पाया जिसको लेकर आगामी 10 दिवस के भीतर एसईसीएल प्रबंधन के दफ्तर को अनिश्चितकालीन तालाबंदी व घेराव किया जाएगा जिसकी जवाबदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगा

