Home Uncategorized कबीर के भजन अलौकिक आनंद की अनुभूति कराते हैं…ज्योत्सना महंत(कोरबा में भारती...

कबीर के भजन अलौकिक आनंद की अनुभूति कराते हैं…ज्योत्सना महंत(कोरबा में भारती बंधु के द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति से भाव विभोर हुवे दर्शक)

702
0

कोरबा दिनांक 17.06.2022
गीतांजलि भवन कोरबा में सुप्रसिद्ध कबीर भजन गायक समूह भारतीय बंधु के द्वारा सद्गुरु कबीर की 625वी जयंती महापर्व पर 16जून की संध्या को कबीर भजन की शानदार प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के द्वारा सद्गुरु कबीर साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इस अवसर पर “मन फूला फूला फिरे जगत में कैसा? नाता रे”, झीनी झीनी बीनी चादरिया,दास कबीर जतन से ओढ़ी..ज्यों की त्यों धरि दिन्ही चादरिया”,”कबीर जब हम पैदा भए,जग हंसे हम रोए,ऐसी करनी करि चालियो हम हंसे जग रोए”,साधो दूई जगदीश कहां ते आया”,कबीर भजन गाकर दर्शको का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा”कबीर के भजन अलौकिक आनंद की अनुभूति कराते हैं, संत कबीर जीवन के रहस्य को खोलकर लोकजीवन को सत्य के मार्ग का अनुशरण कराते हैं, कलियुग में कबीर की प्रासंगिकता बढ़ते जा रही है,ऐसा लगता है कि एकांत भाव से सांसारिकता से अलग होकर उनके आध्यात्म का चिंतन,मनन हमें करना चाहिए।”,
कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका श्री पोषक महंत सांसद प्रतिनिधि ,दिनेश महंत,भारत महंत ,दर्शन मानिकपुरी की रही।
दर्शको के साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से पवन वर्मा, निगम उपायुक्त कोरबा, श्री सूरज महंत जी,सुप्रिया महंत जी,क्षमा साहिबा (मड़ई आश्रम), श्रीमति वास्त्रकार,अनुज , श्री हरिशंकर परसाई पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण कोरबा कांग्रेस, श्री के डी महंत,प्रोफेसर डॉ फूल दास महंत, मनोज चौहान, श्री राजेश मानिकपुरी जी, श्री जाकिर हुसैन जी, मोहम्मद अनीश, श्री अमरुदास महंत जी, किरण चौरसिया, श्री सुनील अग्रवाल जी(उपाध्यक्ष नगर पालिका दीपिका),संतोष सिंह,उषा राठौर,एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आभार प्रकट डॉ पी डी महंत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here