Home Uncategorized कवर्धा पहुंचे अविमुक्तेश्वर नंद महराज: बोले- बेदीन-बईमान हिन्दू से देनदार-ईमानदार मुसलमान अच्छा...

कवर्धा पहुंचे अविमुक्तेश्वर नंद महराज: बोले- बेदीन-बईमान हिन्दू से देनदार-ईमानदार मुसलमान अच्छा है

197
0

कवर्धा। मध्य प्रदेश के गोटेगांव आश्रम से अविमुक्तेश्वरनंदी महाराज दीपावली के पवन पर्व में कवर्धा पहुंचे है। यहां बीते दिनों हुए सांप्रदायिक तनाव के बीच उन्होंने एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कर्पात्री महराज के बात को दोहराते हुए कहा है कि बेदीन-बईमान हिन्दू से देनदार-ईमानदार मुसलमान अच्छा है।

मुक्तेश्वरानंद महाराज ने यह बात राम-जानकी मंदिर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारा भगवा ध्वज सम्मानित है और उसका सम्मान हम सदैव रखेंगे। उसके लिए जो करना होगा हम करेंगे। हम कोई राजनीतिक नहीं है, कोई भी आरोप नहीं लगा सकता है। हमें कोई वोट नहीं चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद महराज ने हिंसा के दौरान जितने भी हिन्दू संगठन और भारतीय जनता पार्टी के लोगों खड़े हुए उनका धन्यवाद भी किया। भले उन्होंने वोट के लिए किया। लेकिन वोट की खातिर ही सही हमारी पीड़ा को तो समझा।

मुक्तेश्वरानंद महराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आप सरकार में बैठे हो, और आप हमारी पीड़ा को नहीं समझ रहे हो। वोट के लिए ही कम से कम हमारी पीड़ा को समझ लेते। अपना दायित्व समझकर ही कम से कम हमारी पीड़ा समझते, हम सरकार है। लेकिन नहीं समझा। कवर्धा की घटना ने साफ़ कर दिया कि यहां जिस पार्टी की सरकार है, वो हिन्दुओं के साथ अपने भावना को नहीं जोड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here