Home Uncategorized कुसमुंडा में सड़कों से उड़ रहे धूल व अधूरा खराब सड़क के...

कुसमुंडा में सड़कों से उड़ रहे धूल व अधूरा खराब सड़क के लिए सांकेतिक धरना में पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना – सरकार की कमीशन खोरी की वजह से जनता को हो रही परेशानी..

573
0

भाजपाइयों द्वारा शिव मंदिर चौक विकास नगर कुसमुंडा में इमली छापर से बरहमपुर होते हुए सर मंगला चौक तक के रोड में उड़ रहे भयानक धूल की समस्या को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कुसमुंडा व्यापारी संघ, महिला जागृति मंच कुसमुंडा, ठेकेदार संघ एवं आम जनता ने बढ़-चढ़कर आंदोलन का समर्थन किया। आंदोलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा लखन लाल देवांगन जी ने अपने उद्बोधन में कहां भूपेश बघेल सरकार विकास के कार्यों को ठप कर रखी है ।कमीशन खोरी चरम पर है। कमीशन के कारण विकास कार्य रुके हुए हैं। भाजपा से पुर्व सांसद प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे जी कांग्रेस सरकार को कोसते हुए भविष्य में बड़े आंदोलन का चेतावनी दिए। भारतीय जनता पार्टी जिला के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने सड़क के मुद्दे को जनता का मुद्दा बताया और पार्टी को जन हितेषी बताते हुए जनता के साथ सदैव खड़े रहने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कोरबा जिला छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा राजस्व देती है । उसके बावजूद कोरबा का विकास कार्य भ्रष्टाचार के कारण रुका हुआ है। जनता ने पार्षद ,महापौर ,विधायक ,मंत्री एवं सांसद सभी पदों पर कांग्रेस को आसीन किया जिससे सर्वांगीण विकास कार्य अच्छे से हो सके लेकिन यहां विनाश कार्य हो रहा है। सतिंदर पाल सिंह बग्गा जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा ने कमीशन खोरी बंद कर रोड के कार्य को चालू करने के लिए चेतावनी दी है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपाखी सड़क के आंदोलन पर सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक साथ लाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष, मीना लहरें जी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बॉबी गभेल जी, सुकृता कुर्रे जी, ने भी अपनी बात रखी। आंदोलन का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा ने किया एवं आभार प्रदर्शन व्यापारी संघ कुसमुंडा के अध्यक्ष अशोक राठौर जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश झा जी, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग माधव जयसवाल जी, पार्षद भानुमति जयसवाल जी पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजयुमो नरेंद्र देवांगन जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो दयानिधि प्रधान जी ,मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव जी, महिला जागृति मंच कुसमुंडा के अध्यक्षा वरिंदरजीत कौर जी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर जी, मंडल महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा रामेश्वर सोनी जी, रीना सिंह जी, ललित श्रीवास जी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो अश्वनी मिश्रा जी, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सुनीता राजपूत जी, ज्योति महंत जी ,ठेकेदार संघ के अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी जी, दर्शन सिंह चावला जी, अश्वनी साहू जी, बालकृष्ण साहू जी,माखन यादव जी,अमित यादव जी, सुरेश वर्मा जी , विजेंद्र यादव जी, अजीत यादव जी, संजय कुर्रे जी, अशोक राठौर जी, मुकेश कुमार जी, श्याम प्रजापति जी, संजय अग्रवाल जी, ओम गभेल जी, कार्तिक राठौर जी, मनोज लावलानी जी, किशन सेठी जी, रविराम बरेठ जी, कमला जांगड़े जी, श्रीमती गीता पांडे, श्रीमती तुलसी नायक,श्रीमती रजनी कश्यप, श्रीमती चंद्रकला कोरी, श्रीमती पुष्पा देवांगन, श्रीमती शैलेंद्र यदु, श्रीमती कौशल्या टंडन , श्रीमती सेवती राठौर, श्रीमती आशा श्रीवास, श्रीमती पिंकी , श्रीमती उर्मिला ,श्रीमती रामसवारी श्रीवास, श्रीमती मंजू सिंह जी, श्रीमती गैस बाई जी, श्रीमती गीता देवी जी, श्रीमती संतोषी यादव जी, श्रीमती राधा साहू जी एवं जनता जनार्दन साथ में नारी शक्ति उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here