Home Uncategorized केंद्र सरकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी की पेट्रोल-डीजल में राहत...

केंद्र सरकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी की पेट्रोल-डीजल में राहत की घोषणा, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कहा – टैक्स में छुट मिले

200
0

केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल की कीमतों में क्रमशः पांच और दस रुपये प्रति लीटर की रियायत की घोषणा के बाद उत्तराखण्ड सरकार ने भी दो रुपये की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की जाएगी। जबकि डीजल में 12 रुपये प्रति लीटर की जाएगी। राज्य में नई कीमतें दाम आज रात्रि से लागू होंगी।

इधर, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को पेट्रोल-डीजल में लगने वाले टैक्स के राहत देने की बात कही है। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को बड़ी राहत दी है, ऐसे में राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वैट घटाकर लोगों को राहत दी जाए। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल पर पर 10 प्रतिशत तक वैट कम किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here