Home Uncategorized केंद्र सरकार के विरोध में महंगाई भ्रष्टाचार एवं अन्य कई मामलों को...

केंद्र सरकार के विरोध में महंगाई भ्रष्टाचार एवं अन्य कई मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के आह्वान पर जन जागरण अभियान कार्यक्रम आयोजन…

227
0

केंद्र सरकार के विरोध में महंगाई भ्रष्टाचार एवं अन्य कई मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के मार्गदर्शन में आज प्रगति नगर वार्ड क्रमांक 13 वीर सावरकर वार्ड से इस अभियान का कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री रजनीश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में उनके निवास में बैठक आहूत की गई जिसमें भूत कमेटी एवं वार्ड कमेटी के गठन और अन्य कई ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के उपाध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के प्रभारी श्री मदन राठौर एवं गुरु गोपाल यादव के मौजूदगी में चर्चा किया गया एवं प्रदेश और प्रदेश सरकार की कई फलीभूत योजनाओं को घर घर जाकर लोगों के समक्ष रखते हुए लोगों के हितार्थ क्रियान्वयन हेतु आह्वान किया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका की अध्यक्षा श्रीमती मनोरा लकरा महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती श्रीदेवी नायर प्रदेश महिला कांग्रेस की संयोजक श्रीमती उषा राठौर वृंदा चौहान प्रशांति सिंह कांग्रेस नेता राजेश यादव पूर्व पार्षद दिलीप सिंह विनोद कर लक्ष्मी पाटिल लोकेश महंत गोविंद यादव अरविंद सिंह गौरव सिंह नीरज मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे एवं कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए इस जन जागरण अभियान के रैली को वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में भी वार्ड वासियों से मिलकर जन जन तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को रखते हुए जनता से आह्वान किया कि आने वाले समय में इन सभी बिंदुओं को याद करते हुए अपने वोट का प्रयोग करना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here