
गेवरा दीपका मेगा प्रोजेक्ट के माहाप्रबंधक पर युवा कांग्रेस ग्रामीण के युवाओं द्वारा बेरोजगारी एवं प्रदूषण की समस्या को लेकर माहाआंदोलन के रुप मे किया गया वार। धीरे धीरे चलती हुई आंदोलन का माहौल और भी गर्म हो गया और बेरोजगार युवाओं द्वारा दोनो क्षेत्र के डिस्पेच एवं प्रोडक्शन का काम 4 से 5 घंटे तक रोक दिया गया। इस आंदोलन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विकास सिंह, विधायक प्रतिनिधि विशाल शुक्ला, राहुल शर्मा विधानसभा उपाध्यक्ष जिला महासचिव नितेश शर्मा जिला महासचिव बालेंद्र सिंह भरत मिश्रा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान प्रदूषण की समस्या को लेकर के एवं लोकल युवाओं को रोजगार को लेकर के घेराव किया गया था जिसमें कटघोरा एसडीएम दीपका टीआई एसईसीएल गेवरा दीपका के जीएम एसके मोहंती एवं दीपिका के महाप्रबंधक रंजन सहा उपस्थित थे उन्होंने कहा कि आपकी जो जायज मांग है उसको पूरी की जाएगी हरदी बाजार से जो जाम लगने की और रोड बनने की समस्या आ रही है उसको भी पूरा किया जाएगा ।बेरोजगार युवाओं का कहना है कि गेवरा दीपका मेगा प्रोजेक्ट में बहुत सी निजी कंपनियां है जहां सिर्फ दूसरे प्रदेश के लोग कार्यरत है और इनका कहना है कि जब भी ये नोकरी के प्रस्ताव लेकर आते है इनको निकार दिया जाता है। गुप्त मीडिया टीम की पूछताछ से यह निष्कर्ष निकलता है की युवाओं का मुख्य समस्या बेरोजगारी है।
