
गेवरा दीपका :- सूरजदास मानिकपुरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के वैवाहिक कार्यक्रम विधान सभा अध्यक्ष डां चरणदास महन्त, पूर्व विधायक बोधराम कंवर आशीर्वाद देने बड़े शिव मंदिर पहुंचे। बता दें कि सूरज के पुत्र रतन संग ऋतु का विवाह संपन्न हुआ। विधान सभा अध्यक्ष डां चरणदास महन्त ने मानिकपुरी परिवार का कुशल क्षेम जाना तथा आशीर्वाद प्रदान किया। वाइस आफ इंडिया फेम के गायक जाकिर हुसैन ने शादी समारोह में समा बांध भाव विभोर कर दिया। इस अवसर सांसद प्रतिनिधी पोषकदास महंत SECL बिलासपुर मुख्यालय व नगरपालिका परिषद, विधायक प्रतिनिधि तनवीर अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, पार्षद नाजिया बानो, हर्षित देवी राजपूत, छोटु सिंह, उत्तम दुबे, भूषण कंवर, मदन राठौर, सयीद अबदुल कलाम, गोपाल यादव, मनोरा लकड़ा, संतोष सिंह, प्रशांति सिंह, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

