Home Uncategorized जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी जिले में शुरू किया एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी जिले में शुरू किया एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन

503
0

जम्मू कश्मीर:-सीमा पार से घुसपैठ की आशंकाओं के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी जिले में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरनास, पौनी और रांसू पुलिस थाने की टीमों ने राजौरी जिले से सटे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस अभियान में फरगल, मुजाह, गुलजारा, खोरी, कोटला, इखनी, गूल, रस्किन, भरख की ग्राम रक्षा समितियों को भी शामिल किया गया है।

अभियान के तहत रियासी के SP शैलेंद्र सिंह शुक्रवार को सुदूर पर्वतीय दर्रे इखनी चोटी पर पहुंचे और ऑपरेशन में भाग लेने वाले सैनिकों और वीडीसी सदस्यों को संबोधित किया। सिंह ने राजौरी जिले से सटे आतंकवाद संबंधी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की और जवानों को इस मोर्चे पर सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here