

भारतीय जनता पार्टी जिले के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री दीपक जायसवाल का भाजपा कार्यालय कोरबा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया दीपक जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर उनके सैकड़ों शुभचिंतकों चाहने वालों ने उन्हें बधाई संदेश दिए। पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई संदेश दिया साथ ही पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो सहित जिले के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिले एवं प्रदेश पदाधिकारीयों ने बधाई दी। कोरबा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जिला महामंत्री संतोष देवांगन जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री रमेश पोद्दार, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा,पुनीराम साहू रमेश केवट लक्ष्मण दास अशोक साहू पुरानी बस्ती कोरबा पार्षद पति अजय साहू, शिवा राठौर रामावतार की उपस्थित में केक काटा गया। साथ ही अनेकों चाहने वालों ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की आज जन्मदिन के अवसर पर दीपक जायसवाल ने दीपका स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेक कर एवं पूजा अर्चना कर जिले वासियों व प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि प्रगति उन्नति तथा कोराना महामारी से बचने हेतु मां वैष्णो देवी से प्रार्थना किया।


