Home Uncategorized ट्रेलर के नीचे आये बाइकर्स, वाहन चालक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बाल बाल...

ट्रेलर के नीचे आये बाइकर्स, वाहन चालक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बाल बाल बचाई जान…..

567
0

गेवरा-दीपका। एसईसीएल के एंट्री गेट के पास बाल बाल बची दो जान सही समय पर मालवाहक का ब्रेक लग जाने से बाइक पर सवार दो लोगों की जान बच गई वरना उनकी विदाई लगभग तय थी। गुरुवार को दीपका पुलिस थाना क्षेत्र के दीपका चौराहे जिसने भी इस हादसे को देखा, वह हक्का-बक्का रह गया। बताया गया कि हरदी बाजार की तरफ से दो युवक बाइक पर सवार होकर दीपका आ रहे थे। थाना चौक दीपका के पास ट्रेलर संख्या सीजी 12 ए वाय 4924 के संपर्क में यह दोनों आ गए। तभी ट्रेलर चालक ने एकाएक ब्रेक लगाया। इसका नतीजा यह हुआ कि बाइक गिरी जरूर लेकिन उस पर सवार युवकों को नुकसान नहीं हुआ। याद रहे साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से रोजाना भारी संख्या में गाड़ियां चलती हैं। उनके लिए यही रास्ता है। सुरक्षा कारणों से थाना चौक दीपका पर जरूरी प्रबंध करने की मांग की जाती रही है लेकिन इस दिशा में कुछ हुआ नहीं। इससे पहले कि यहां पर गंभीर हादसा हो आवश्यक कदम उठाने के बारे में प्रबंधन को विचार करना चाहिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here