
जिले के कटेकल्याण थाना इलाके में जवानों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए तीनो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था। पुलिस तीनो का शव बरामद कर लिया है। जवानों ने घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को सर्चिंग पर डीआरजी की टीम निकली थी। इस दौरान अडवाल और कुंजेरा गांवों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद डीआरजी टीम ने तीन महिला नक्सलियों के शव सहित एक 12 बोर की बंदूक, दो देशी रिवाल्वर, एक मजेल-लोडिंग गन, दो आईईडी, तार, माओवादी साहित्य बरामद किया है। मृतक महिला नक्सलियों की पहचान राजे मुचाकी, गीता मरकाम और ज्योति उर्फ भीमी नुप्पो के रूप में हुई है। तीनों पर पांच-पांच लाख का ईनाम था। तीनों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था।


