Home Uncategorized दीपका ओल्डमाइंस में BEML कंपनी का डोज़र जला…

दीपका ओल्डमाइंस में BEML कंपनी का डोज़र जला…

876
0


गेवरा दीपका
बीती रात दीपका ओल्डमाइंस में रैंप बनाते समय बीईएमएल कंपनी का डोजर क्रमांक 677 शार्ट सर्किट एवं लापरवाही के कारण जल गया ,घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर डोज़र को बुझाया गया । डोज़र के जल जाने से लाखों रुपए का नुकसान बंधन को अब उठाना पड़ेगा
बताया गया कि 1 माह में दूसरी बार डोज़र जलने की घटित हुई है सुरक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि बड़ा डोज़र से खदान में रन बनाने का कार्य किया जा रहा था जहां अचानक आग लगने से डोजर ऑपरेटर शेख कलाम ने कूद कर अपनी जान बचाई, शिफ्ट इंचार्ज वाइ के द्विवेदी थे । जबकि आज दीपका माइंस में डीजीएमएस की टीम दीपका खादान के विजिट में है और कल 3 फरवरी को सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह का समापन में होना है जिसमें सुरक्षा विभाग से जुड़े सभी बड़े अधिकारी और डीजीएमएस की टीम दीपका माइंस में उपस्थित रहेंगे बताया गया कि प्रबंधन डोज़र जलने की घटना को दबाना चाह रहा है

जब हमने इस संबंध में क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी राजेश खन्ना से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि हम इस बाबत किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे सकते इसके लिए अधिकृत व्यक्ति से ही संपर्क करें और वह व्यक्ति कौन है यह मैं नहीं जानता..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here