
गेवरा/दीपका न्यूज़ देवेंद्र खरे :-आज दीपका चौक स्थित बजरंग चौक में कटघोरा क्षेत्र के लोकप्रिय यशस्वी विधायक छत्तीसगढ़ सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय पुरुषोत्तम कंवर जी के जन्म जयंती के अवसर पर क्षेत्र में सेवा दिवस के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके फलस्वरूप सर्वप्रथम बजरंग चौक दीपका में केक काटकर एवं लड्डुओं से वजन कर उनका सम्मान किया गया और उनके दीर्घायु की कामना करते हुए भगवान से या कामना किया गया कि आने वाले समय में सदैव कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में अपने सेवाओं और सभ्यता के माध्यम से सदैव कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अपितु प्रदेश में सर्वोत्तम स्थान बनाए रखें इस अवसर पर दीपका क्षेत्र के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया..


