
दीपका – शासकीय महाविद्यालय दीपका में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बडे हर्षोउल्लास के साथ किया गया इसमें मुख्य अतिथि माननीय पुरुषोत्तम कवर जी विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र , अध्यक्षता श्रीमती संतोषी दीवान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दीपका, विशिष्ट अतिथि मदन २राजपूत पार्षद एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महाविद्यालय दीपका, प्राचार्य डीडी वैष्णव जी शासकीय महाविद्यालय हरदी बाजार ,डॉ संजय गुप्ता प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के उपस्थिति में संपन्न हुआ सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ी राज्य गीत के साथ किया गया समस्त अतिथियों को स्वागत कार्यक्रम के पश्चात छात्र छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय विकास संबंधित मांग पत्र माननीय विधायक महोदय के समक्ष रखा गया जिसमें से महाविद्यालय के लाइब्रेरी भवन निर्माण हेतु विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिखा शर्मा द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को आगामी विश्वविद्यालय परीक्षा से पूर्व तैयारी हेतु निर्देशित किया गया वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई इसके पश्चात महाविद्यालय के भूतपूर्व व प्रतिभा शार्ली विद्यार्थियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया अंत में कु सरिता लकड़ा द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे


