
नगर पालिका क्षेत्र दीपका में निर्मित सांस्कृतिक भवन एवं पौनी पसारी योजना के अंतर्गत चबूतरो का उद्घाटन आज विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर के हाथों संपन्न हुआ इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तनवीर अहमद दिलीप सिंह रजनीश तिवारी पार्षद एल्डरमैन सहितअन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ने कहा कि दीपका में पौनी पसारी योजना के तहत पारंपरिक व्यवसायों के संचालन हेतु चबूतरों का निर्माण किया गया है। साथ ही दीपका वासियों को एक और संस्कृतिक भवन विभिन्न कार्यक्रमों के लिए मिल रहा है यह अत्यंत सौभाग्य की बात है ।नगर पालिका परिषद दीपका के सीएमओ भोला सिंह ठाकुर ने बताया कि 2688000 रुपए की लागत से नगर पालिका कार्यालय के बाजू में 16 पसरा बाजार का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का पारंपरिक रूप से व्यवसाय करने वालों को फायदा मिलेगा ।


