Home Uncategorized नव पदस्थ सीएमडी का दीपका में स्वागत कर – शक्तिनगर से...

नव पदस्थ सीएमडी का दीपका में स्वागत कर – शक्तिनगर से कुसमुन्डा तक रोड की चौड़ीकरण करने की रखी गई मांग..

577
0

दीपका – एसईसीएल बिलासपुर के नवपदस्थ सीएमडी पी एस मिश्रा जी के दिपका गेवरा प्रवास के दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान, सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद नाजिया इस्तिखार अली, पार्षद श्रीमती हर्षित देवी राजपूत, पूर्व पार्षद उत्तम कुमार दुबे, पूर्व पार्षद इफ्तिखार अली, श्रमिक नेता हृदय सिंह, करम सिंह राजपूत, करण सिंह ने नव पदस्थ सीएमडी से सौजन्य मुलाकात कर दीपका नगर में प्रथम आगमन पर स्वागत किए साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान द्वारा अध्यक्षसह प्रबंधक निर्देशक महोदय बिलासपुर को एक मांग पत्र भी सौंपा गया जिसमें शक्ति नगर से कुसमुन्डा(कुचेना) सड़क को चौड़ीकरण करने की मांग रखी गई जिससे क्षेत्र के नागरिकों को कोरबा जाने के लिए सहूलियत हो सके इस मांग को वहां पर उपस्थित गेवरा के जीएम एस के मोहंती जी ने भी कोरबा जाने में हो रही समस्या के बारे में सीएमडी को जानकारी दी शक्तिनगर से कुसमुंडा तक रोड की चौडीकरण की मांग को जल्द पूरी करने का आश्वासन सीएमडी ने प्रतिनिधिमंडल को दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here