
गेवरा दीपका न्यूज़:-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी कार्यकारिणी में कोरबाके पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विकास शुक्ला को प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति की है आज प्रदेश अध्यक्ष के निवास स्थान में मिलकर आभार जताया प्रदेश कांग्रेस ने मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए मैं मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल जी,दीपक बैज, जय सिंह अग्रवाल,विकास उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर का आभारी हूं प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा. रायपुर प्रदेश अध्यक्ष जी के निवास में साथ में राहुल राव, प्रकाश सिंह, दीप चंद केसरवानी उपस्थित थे
