
गेवरा दीपका न्यूज़:-प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज का आज अकस्मात कोरबा प्रवास पर पहुंचे इस दौरान हेलीपैड में प्रदेश अध्यक्ष सम्मानीय दीपक वेज का स्वागत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव रजनीश तिवारी ने किया इस अवसर पर हेलीपैड में उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का स्वागत भी श्री तिवारी ने किया। अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कोरबा से डॉक्टर चरण दास महंत एवं जयसिंह अग्रवाल को साथ लेकर संकल्प शिव में भाग लेने हेतु शक्ति रवाना हो गए इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्य करता उपस्थित थे।

