Home Uncategorized बच्चों के साथ खुशियां बांटी कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व मनाया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री...

बच्चों के साथ खुशियां बांटी कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व मनाया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल

362
0

मुख्यमंत्री निवास में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के कोपलवाणी विद्यालय के मूक-बधिर बच्चे श्री कृष्ण और राधा की वेशभूषा में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here