Home Uncategorized बजट में दीपका को मिली तहसील की सौगात

बजट में दीपका को मिली तहसील की सौगात

1263
0

दीपका – छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा अपने बजट में 06 उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया गया जिसमें उप तहसील दीपका को भी पूर्ण तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ उप तहसील दीपका को तहसील का दर्जा प्राप्त होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कवर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का दीपका नगर वासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है जो कि दीपका वासियों के वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण कर बड़ी सौगात कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई है दीपका तहसील बन जाने पर आसपास के 70 ग्रामों के नागरिकों को राजस्व मामले का निपटारा दीपका में ही हो जाएगा कटघोरा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बजट में दीपका को तहसील का दर्जा प्राप्त होने की जानकारी होते होते ही दीपका क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है तहसील की घोषणा होते ही नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान ,पार्षद राम कुमार कवर, पार्षद गया प्रसाद चंद्रा, पार्षद राकेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि विशाल शुक्ला, पूर्व पार्षद उत्तम कुमार दुबे, एल्डरमैन हरि यादव गीता सुपर मार्ट महेश मित्तल सहित कांग्रेसीजन बजरंग चौक दीपका में फटाखा फोड़ कर मिठाई बांटे एवं उप तहसील दीपका पहुंचकर नायब तहसीलदार श्रीवास्तव जी एवं वकीलों के बीच में पटाखा फोड़ मिठाई बाट करके खुशी जाहिर की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here