Home Uncategorized बालकों प्रबंधन के दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ करेगी...

बालकों प्रबंधन के दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ करेगी कल आंदोलन

245
0

कोरबा – बालको (भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड) प्रबंधन के तानाशाही, दमनकारी जनविरोधी, मजदूर विरोधी नियमविरोधी रवैया एवं शोषणकारी कार्यशैली के विरोध में भारतीय मजदूर संघ द्वारा कल सुबह से काम बंद आंदोलन किया जाएगा प्लांट मे कार्यरत विभिन्न विभागों के मजदूरों को काम से निलंबित /निष्कासित किया जा रहा है कर्मचारियों को पूर्व घोषित जनरल प्रमोशन पिछले 6 वर्षो से नही दिया जा रहा है नियमित कर्मचारियों का कार्य भी इनसे लिया जाता है एक साजिश के तहत आई.टी.आई. अप्रेंटिसो से निरंतर कार्य कराया जाता है और उनको उचित भुगतान से वंचित रखा जाता है लंबित वेतनवृद्धि का लाभ कुछ विशेष लोगो को ही दिया जाता है सभी मजदूरों को पूर्वघोषित  वेतनवृद्धि भी कम करके दिया जा रहा है 6 सालो से निरंतर कार्यरत मजदूरो को टेंपरेरी कार्यादेश जारी करके सभी लाभों से वंचित रखा जाता है इस प्रकार की कार्यशैली के विरोध स्वरूप बालको नगर एवं आसपास के मजदूर व्यापारी एवं रहने वाले आम नागरिकों को प्रदूषण से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा हैं और लोग गंभीर रूप से बीमारी के शिकार हो रहे हैं बालको प्लांट में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को दरकिनार करके ठेकेदारों के साथ साठ-गांठ करके अन्य प्रदेशों से लोगो को लाकर सभी जगहों पर नियोजित किया जा रहा है। जिससे यहां रहने वाले युवकों/युवतियों मे आक्रोश व्याप्त है तथा जिससे बालको के मजदूरो के मध्य इस शोषणकारी कार्यशैली के कारण भयंकर गुस्सा दिख रहा है भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सभी मजदूर, युवा, व्यवसायी,एवं आसपास रहने वाले आमलोग इसके विरोध में 13.12.2022 सुबह 6.00 से एक बृहद जन आंदोलन करने एवं इस हिटलरशाही प्रबंधन को सबक सिखाने के लिये अग्रसर हो रहे हैं इसके लिए बालको प्रबंधन एवं प्रशासन जिम्मेदार है

*विनीत*
नवरतन बरेठ
जिलामंत्री
भारतीय मजदूर संघ कोरबा (छ.ग)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here