Home Uncategorized भारतमाला परियोजना NH रोड निर्माण में एसआरएल माइनिंग कंपनी की मनमानी

भारतमाला परियोजना NH रोड निर्माण में एसआरएल माइनिंग कंपनी की मनमानी

438
0

कोरबा- भारतमाला परियोजना अंतर्गत जीआर इंफ्रा के द्वारा एनएच रोड का निर्माण कराया जा रहा है इस निर्माण के लिए पेटी ठेकेदार के रूप में एस.आर.एल माइनिंग कंपनी को अधिकृत किया गया है जिसके द्वारा ग्राम गुमिया के निस्तारी नाला को बंद कर दिया गया था और राखड़ डालने के बाद ऊपर से निर्माणाधीन रोड को मिट्टी से ढका भी नही गया है । हल्की बारिश होने से सैकड़ों किसान के खेतों एवं नाला में राखड़ बह कर भर गया है इस प्रकार की लापरवाही से ग्राम गुमिया के किसानों के खेत बंजर भूमि में तब्दील हो गया है इन खेतो को सफाई किये बिना किसी प्रकार की कोई फसल नहीं उगाया जा सकता है और ना ही नाले का पानी का उपयोग खेतों के फसलो के सिंचाई के लिए किया जा सकता है । भविष्य में भारी बारिश होने से स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। किसान अपने हक के लिए रोड की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हैं और क्षति राशि की मांग कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here