Home Uncategorized भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विगत दिवस कवर्धा में हुए हिंसा व...

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विगत दिवस कवर्धा में हुए हिंसा व पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही के मामले में विधायक मोहम्मद अकबर एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया…

343
0

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विगत दिवस कवर्धा में हुए हिंसा व पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही कवर्धा मामले में प्रदेश मंत्री भाजपा विजय शर्मा जी,सांसद संतोष पांडेय जी ,पूर्व सांसद अभिषेक जी व 11 भारतीय जनता पार्टी के जिले के शिर्ष नेताओ पर f.i.r पंजीबद्ध करने पर कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ।प्रतीकात्मक मोहमद अकबर को भिलाई नगर थाने में पकड़कर उसपर अपराध दर्ज करने को कहा गया।इसके पश्चात अतरिक्त पुलिस अधिक्ष क के कार्ययालय के समीप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विशाल शाही ने शासन व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि . जिस प्रकार से एक व्यक्ति से प्रारंभ होकर पूरा कवर्धा शहर हिंसा के आग में जल गया इसका पूरा श्रेय कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर , गृहमंत्री, व स्थानीय प्रशासन को जाता है , अगर प्रशासन की इच्छा शक्ति सुदृण होती तो प्रथम दिन ही विशेष समुदाय से आने वाले चंद युवकों पर कार्यवाही कर मामले को वहिं समाप्त कर सकती थी . लेकिन प्रशासन ने ऐसा नही किया ! परिणाम स्वरूप कवर्धा देखते ही देखते हिंसा के आग में जल गया जिसकी चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल गई . मोहम्मद अकबर अपने क्षेत्र में न होकर रायपुर में रहकर मूक दर्शक बने रहे व मुख्यमंत्री अपने आला नेताओं को खुश करने प्रदेश को आग में धकेल कर उत्तरप्रदेश अपनी राजनीति चमकाने पहुच गए . परिणाम स्वरूप व हिन्दू पक्ष से आने वाले लोगो पर प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की गई तथा आई जी विवेकानन्द सिन्हा यह बयान जारी करना कि यह भीड़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुनियोजित ढंग से बुलाई गई।कवर्धा
एसपी मोहित गर्ग ने
दो दिन पहले 5 अक्टूबर को शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ने व हिंसा के मामले में अब भाजपा के बड नेताओं के नाम भी एफआईआर की कॉपी में जोड़ दिए हैं। इन पर धारा 147, 148, 149, 153क, 188, 295, 332, 353, भादवि की धारा 109 व लोक संपत्ति की क्षति की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हम इसकी कड़ी निंदा व ऐसे अधिकारियों को पद से हटाने की मांग भी करते हैं । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री व सड़क परिवहन मंत्री का पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया, इस मौके पर ,,, सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here