Home Uncategorized भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, शीतकालीन सत्र को लेकर होगी चर्चा

भूपेश कैबिनेट की बैठक आज, शीतकालीन सत्र को लेकर होगी चर्चा

246
0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर चर्चाएँ होंगी। इसी के साथ कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार सरकार अनुपूरक बजट लाने जा रही है। इसे लेकर चर्चा और फिर मंजूरी होनी है। जानकारी यह भी मिल रही है कि धान खरीदी की समीक्षा कर जहां शिकायतें आ रही होगी, वहां सुधार किया जाएगा। यह बैठक दोपहर 12 बजे होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here