
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Cm Bhupesh Baghel) आज बेमेतरा और राजनांदगांव (Bemetara and Rajnandgaon) जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे आज दोपहर 2.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड (Police Ground) हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02.35 बजे बेमेतरा जिले (Bemetara District) के साजा तहसील अंतर्गत ग्राम देऊरगांव(Deur gaon) पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल (Cm Baghel) देऊरगांव में ‘महामाया देवी मंदिर‘ में दर्शन करेंगें और इसके पश्चात् देऊरगांव (Deurgaon) से 3.40 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.10 बजे जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ (Dongargarh) पहुंचेंगे। वे वहां ‘माँ बम्लेश्वरी देवी शक्ति पीठ‘ में दर्शन करेंगे और शाम 5.15 बजे डोंगरगढ़ से कार द्वार मुख्यमंत्री निवास (Cm House) के लिए प्रस्थान करेंगे।


