Home Uncategorized युकां जिलाध्यक्ष पद के राकेश पंकज प्रबल दावेदार

युकां जिलाध्यक्ष पद के राकेश पंकज प्रबल दावेदार

360
0

कोरबा. युकां जिलाध्यक्ष पद के राकेश पंकज प्रबल दावेदार हैं। और हाल ही में महंगाई के मद्दे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व आम सभा में युवाओं को एकजुट कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं।
जिले में युवा कांग्रेस दो खेमे में बंटी है। जाहिर सी बात है कि दोनों खेमा अपने पाले में युकां के नेतृत्व की कमान पाने जोर-आजमाईश में लगे हैं। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों समेत लोगों की भी निगाहें इस पर टिकी है कि आखिर युकां जिलाध्यक्ष पद पर किस गुट से चेहरे सामने लाए जाते हैं। हालांकि दोनों ही गुट में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी युवा कांग्रेस में सक्रियता रहती है। कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में संगठन में अपनी मजबूत पैठ का अहसास कराते हैं। ऐसे में युकां जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। युकां जिलाध्यक्ष पद पर राकेश पंकज भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here