Home Uncategorized शासकीय महाविद्यालय दीपका के गोदग्राम में स्वच्छता अभियान

शासकीय महाविद्यालय दीपका के गोदग्राम में स्वच्छता अभियान

240
0

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मनोज सिन्हा एवं जिला संगठक डॉक्टर व्हाई के तिवारी के निर्देशन में प्राचार्य डॉक्टर शिखा शर्मा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती चित्ररेखा श्रीवास के नेतृत्व में गोदग्राम झाबर तथा महाविद्यालय परिसर में, शासकीय महाविद्यालय दीपका के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया । स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय परिसर में प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका निवारण किया गया। ग्राम झाबर के लोगों को विभिन्न नारों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक ,पाउच, पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने के लिए अपील की गई स्वयंसेवकों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। झाबर ग्राम में स्थित प्राथमिक शाला और उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चारों ओर फैले हुए प्लास्टिक की चीजें जैसे पानी पाउच ,प्लास्टिक बॉटल इत्यादि को स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित करके उसका निवारण किया गया स्वच्छता रैली में किए गए कार्य को ग्राम वासियों द्वारा सराहना किया गया स्वच्छता रैली में निशा साहू मोहपाल,साहिल शिवमंगल ,अंजू परमेश्वरी ,धरामजीत ,आसाराम,गंगा, जयशंकर, नागेश्वरी, रंजीता,हिमानी, किरण,दुर्गा, सीमा, ख्याति, माया,कलेश्वरी, नेहा,सावित्री, वर्षा, सोनिया रेखा इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ममता ठाकुर , करूणा गायकवाड़ तथा योगेश पटेल ने स्वयंसेवको का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर उप स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here