Home Uncategorized आईजी डांगी संग जांजगीर पुलिस ने किया योगा… साहेब ने बताया फिट...

आईजी डांगी संग जांजगीर पुलिस ने किया योगा… साहेब ने बताया फिट रहने का मूल मंत्र

235
0

जांजगीर/चांपा। आईजी रतनलाल डांगी ने बुधवार सुबह जांजगीर में पुलिस कर्मचारियों के साथ योग आसन किया और सभी पुलिस वालों को योगा करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि निरोग रहने के लिए योग कितना जरुरी है।आईजी की योगा क्लास में पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोग भी शामिल थे।

बताते चलें कि आईजी रतनलाल डांगी अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। उनकी वीडियोस लगातार सोशल मीडिया पर वायरल भी होती है और ऐसा ही एक नजारा आज जांजगीर के पुलिस लाइन में योगा क्लास के दौरान नजर आया। आईजी की योगा क्लास के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेव सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी योगा करते नजर आए। इस दौरान आईजी रतनलाल डांगी ने स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here