Home Uncategorized इंद्रानगर WRS कॉलोनी में सूखा राशन पाकर मजदूरों के चेहरे खिले..

इंद्रानगर WRS कॉलोनी में सूखा राशन पाकर मजदूरों के चेहरे खिले..

475
0

रायपुर – आज आभास समाजिक संस्था और फ़ीडिंग इंडिया बाए जोमटो के सयुंक्त तत्वधान से मजदूर वर्ग के लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। जिसमें 5 किलों चावल, 2 किलो आटा, 2 किलो दाल, तेल, नमक, शक्कर, हल्दी, मिर्च पाउडर दिया गया। फिडिंग इंडिया के संयोग से रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से ज़रूरत मंद लोगों को राशन वितरण का कार्य कर रहे है। जिसमें कोटा, सिलतरा ,सड्डू, दलदल सिवनी ,पंडरी बस्ती, डंगनिया, पठारीडीह,जैसे और भी जगहों पर बीपीएल कार्ड धारको को सूखा राशन वितरित किया । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आभास संस्था के श्री राहुल खास्तगीर,श्री अमान खान,श्री मनोज देवांगन, श्री रिशब और रायपुर फीडिंग इंडिया टीम से रंजन पॉल (सिटी प्रेसिडेंट), मयंक लौतरिया (एक्सपेंशन मैनेजर), गौरव, वांचना लाबान,प्रभजीत, उत्कर्ष शर्मा, नेहा, रतनेश, निधी, श्रद्धा, जीतेश एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे.
उल्लेखनीय है कि सूखा राशन पाकर मजदूरों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई. इस कार्य के लिए मजदूरों ने आभास सामाजिक संस्था, और फ़ीडिंग इंडिया जोमटो की सराहना की व उल्लेखनीय कार्य निरुपित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here