
गेवरा दीपका
यह मामला एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर गेवरा कलेक्शन सेंटर का है जहां एक पीड़ित महिला आरती सिंह राजपूत ने सामान्य बुखार आने पर अपने रक्त की जांच कराई जहां उसकी रिपोर्ट टाइफाइड पॉजिटिव बताया गया जिसका इलाज कराने महिला कोरबा के प्रतिष्ठित डॉक्टर बीपी बाजपेई के पास पहुंची जहां डॉक्टर बाजपेई ने उसे ध्रुव बनर्जी के पास रक्त जांच करने को कहा।देर शाम को उक्त महिला की रिपोर्ट उसकी नेगेटिव आई ,जिससे पीड़ित महिला आरती सिंह उपचार कराने को लेकर संशय की स्थिति निर्मित हो गयी,आखिर परेशान होकर उस रिपोर्ट को लेकर गेवरा कलेक्शन सेंटर में फिर पहुँची जंहा सेंटर में बसंत सोनवानी को अपना पूरा वाक्या बताया, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पीड़ित महिला अपने पति दुर्गेश सिंह राजपूत और अपने परिजनों के साथ दीपका थाने में एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी ।
उक्त मामले में दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट ले ली गई है जहां उसे शासकीय अस्पताल में पुनः रक्त जांच कराने को कहा गया है।


