Home Uncategorized एक ही दिन जिले में तीन हत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप,...

एक ही दिन जिले में तीन हत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, सायबर सेल, डॉग स्क्वाड के साथ हत्यारों की कर रहे खोजबीन…

287
0

केस 1- पहली घटना रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम करूमौहा की है। जहां 31 वर्षीय कुलदीप सिंग बंजारे की लाश आज सुबह जंगल से लहूलुहान हालत में मिली। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। देर शाम घर से निकले कुलदीप की गला रेतकर हत्या की गई है। कुलदीप पेशे से मैकेनिकल इंजिनियर का काम करता था।

केस 2- दूसरी घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपानी से आई है। जहां 3 वर्षीय बच्ची को मौत के घाट उतार दिया गया है। बच्ची की गला घोंट कर हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले शाम खेलने निकली बच्ची का काफि देर के बाद घर नहीं आई तो परिजनों ने बच्ची की जांच शुरु कर दी। जिसके बाद आज उसकी मृत अवस्था में लाश मिली। सूचना के बाद एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा और एसडीओपी मौके पर डॉग स्क्वाड के साथ जांच कर रहे है।

केस 3- तीसरी वारदात रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली नवाडीह में हुई, जहां बलिराम मंझवार की लाश कुए से बरामद की गई। मामले की जानकारी होने के बाद कोरबा सीएसपी योगेश साहू और बालको थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।इन तीनों मामलों की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाकर संदेहियों की तलाश के साथ ही साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुटे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here