Home Uncategorized कटघोरा एसडीएम बने पाण्डेय.. मैडम की हुई कोरबा वापसी…

कटघोरा एसडीएम बने पाण्डेय.. मैडम की हुई कोरबा वापसी…

612
0

कटघोरा अनुविभाग के एसडीएम के प्रभार में कलेक्टर ने फेरबदल करते हुए नंदकुमार पांडेय को कटघोरा और पाली का एसडीएम बनाया है। वही कटघोरा में एसडीएम का प्रभार देख रहे श्रीमती सूर्य किरण तिवारी को कोरबा मुख्यालय वापस बुलाया है।
कलेक्टर रानू साहू ने एक बार फिर एसडीएम के प्रभार में आंशिक फेरबदल जारी करते हुए डिप्टी कलेक्टर नंदकुमार पांडेय को कटघोरा तथा पाली SDM का प्रभार दिया है त्तथा संयुक्त कलेक्टर सूर्यकिरण तिवारी को जिला मुख्यालय में जवाबदारी दी गई है।इस नए फ़ेरबदल में नंदकुमार पांडेय ने कटघोरा का प्रभार संभाल लिया है। आपको बताते चले कि इससे पहले भी पूर्व कलेक्टर ने कटघोरा एसडीएम का प्रभार मैडम को सौंपा था। इसके बाद नए आईएएस की पोस्टिंग के बाद उन्हें वापस कोरबा मुख्यालय बुलाया गया था और महत्वपूर्ण कहे जाने वाले डीएमएफ का प्रभार सौंपा था। आज हुए फेरबदल में भी कुछ कहानी जरूर नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here