
कटघोरा सांस्कृतिक भवन में सोमवार को विधानसभा स्तरीय ज़ोन बूथ एवं सेक्टर प्रभारी गठन कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा प्रभारी
माननीय श्री प्रमोद परस्ते जी ,कटघोरा विधानसभा विधायक पुरुषोत्तम कंवर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा जी उपस्थित रहे ।
उक्त बैठक मे बुथ कमेटी,सेक्टर प्रभारी एवं जोन प्रभारी के गठन पर विचार विमर्श किया गया एवं बैठक को विधानसभा प्रभारी श्री प्रमोद परस्ते ने संबोधित किया ।
बैठक में कटघोरा विधानसभा के पांचों ब्लॉक के सभी विंग जैसे महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

इस अवसर पर कतघोरा विधायक ने कहा कि कटघोरा विधानसभा के समस्त काँग्रेसी एक मन एक चित्त होकर अपनी सरकार के साथ खड़े हैं और भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष के कार्यों को लेकर अपने वार्डों में जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । श्री मोहितराम केरकेट्टा ने कहा कि काँग्रेस के कार्यकर्ता निडर होकर अपना कार्य करें व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रययासरत रहें और भरोसा रखें कि पूरी पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है ।
कोरोना में दिवंगत कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर कोरोना से दिवंगत पार्टी के कार्यकर्ताओं व अन्य क्षेत्रवासियों को श्रद्धांजलि दी गई ।

