
प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकल रही तिरंगा यात्रा
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कवर अपने क्षेत्र में शामिल हुये

दीपका/ 13अगस्त 2022 । आजादी के 75वी. वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा चौथे दिन प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों मे विशेष रूप से जारी रही, यह पदयात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किमी की परिक्रमा तय करेगी सभी मंत्री विधायक और वरिष्ठ नेतागण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा की अगुवाई कर रहे है , कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंवर दीपका क्षेत्र में पदयात्रा प्रारंभ करने से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान , गया प्रसाद चंन्द्रा,हर्षित देवी राजपूत,उषा राठौर, पोषक दास महंत, रामकुमार कंवर, विशाल शुक्ला, रजनीश तिवारी, उत्तम कुमार दुबे, नितेश शर्मा , बिंद्रा चौहान ,पुष्पा बेलमा ,कुलदीप तिवारी ,केदार सिह, सूरज दास मानिक पुरी, राजेश यादव ,के साथ मां समलाई दाई मंदिर में पूजा अर्चना किया उसके बाद पद यात्रा आगे को रवाना हुई , इस दौरान आज़ादी की लड़ाई में हमारे मार्गदर्शक व वरिष्ठ नेताओं के त्याग, बलिदान को याद किया गया , 90 विधानसभा क्षेत्र में मंत्री विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारी कार्यकर्तागणा पदयात्रा कर रहे है , पद यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के निवास पर उनके परिजनों का अभिनन्दन भी किया जा रहा है बजरंग चौक दीपका मे हनुमान जी को शीश नवा कर यात्रा आगे बढी , ऐतिहासिक इमारतों धार्मिक स्थलों पर शीश नवा कर तिरंगा यात्रा आगे बढ़ रही हैं , हर तिरंगा यात्री के हाथ मे शान से राष्ट्रध्वज ले कर भारत माता की जय , महात्मा गाधी अमर रहे , इदिरा गाधी , राजीव गाधी के नारे लगा कर आगे बढ़ रहे है , तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मनोरा लकड़ा, तनवीर अहमद, प्रशांति सिंह, शांति राजपूत, संतोष सिंह, श्वेत मसीह, इस्तिकार अली, अफजल, भरत मिश्रा, भगवती यादव, हरि यादव , मीरा राम शरण कवर सहित काग्रेसगण तिरंगा यात्रा मे शामिल हुए
