Home Uncategorized कांग्रेस सरकार में अपराधी बेफिक्र होकर घटना को दे रहे अंजाम, गोलीकांड...

कांग्रेस सरकार में अपराधी बेफिक्र होकर घटना को दे रहे अंजाम, गोलीकांड अपहरण जैसी घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल :- दीपक जायसवाल जिला महामंत्री

391
0

कोरबा जिले में हो रहे गोलीकांड अपहरण लूट जैसे घटना को लेकर जिले के महामंत्री भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उक्त सभी घटनाओं के लिए दोषी ठहराया है साथ ही कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़ा किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराधी बेफिक्र होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं कोरबा जिले के उपनगरीय क्षेत्र दीपका के ग्राम झाबर में नए साल की रात्रि सनसनीखेज घटनाक्रम में बाइक सवार दो लोगों में एक ने झाबर निवासी महिला सरोजनी बाई के कनपटी पर गोली चलाई इस विषय पर न हीं सांसद की कोई सार्थक प्रतिक्रिया आई और ना ही क्षेत्रीय विधायक का दीपक जायसवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था law and order छत्तीसगढ़ के गृह मंत्रालय सही ढंग से काम नहीं कर रही है जिससे आए दिन हो रहे घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है कोरबा में गोलीकांड तथा 40 वर्षीय नर्स का अपहरण तथा सप्ताह भर पहले 5 लाख लूट की साजिश जैसी घटनाएं सामने आई जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here