Home Uncategorized केंद्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों करोड़ देशवासी हो रहे...

केंद्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों करोड़ देशवासी हो रहे हैं लाभान्वित.. पोस्टकार्ड अभियान चलाकर प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया ज्योति नंद दुबे ने…

194
0

देश के प्रधानमंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों के लिए चलाई गई अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनमानस को उन योजनाओं से मिल रहे लाभ , योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे देश में पोस्टकार्ड अभियान चलाते हुए मोदी जी की योजनाओं पर धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका में बूथ क्रमांक 115 में भी आम जनों से पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करने का अभियान चलाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कोरबा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने भाग लेते हुए पोस्टकार्ड भरवाने का कार्य किया एवं उपस्थित जनों को मोदी जी के द्वारा देश में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज देश में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, इस को रोना की भीषण महामारी में फ्री वैक्सीन जैसी अनेक जनोपयोगी योजनाएं देश में चल रही है जिन से देश की करोड़ों करोड़ जनता लाभान्वित हो रही है। अतः इस पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से समस्त नगरवासियों एवं विशेष रूप से बूथ क्रमांक 115 के नागरिकों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार इसी तरह आप की योजनाओं से देश विकास की नई नई गाथा गड़ता रहे और जनमानस को आपकी योजनाओं के माध्यम से निरंतर लाभ मिलता रहे इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग पूर्व अध्यक्ष एवं सरगुजा भाजपा जिला प्रभारी श्री ज्योति नंद दुबे जी, शामिल हुए,,,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here