
कोयलांचल क्षेत्र दीपका गेवरा मैं लगातार डस्ट की समस्या बढ़ती जा रही है आज प्रगति नगर सहित दीपका कॉलोनी में भीषण डस्ट को देखते हुए स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर मैं थाना चौक दीपका में चक्का जाम करने के लिए विवश हो गया और संध्या थाना चौक में चारों तरफ से मार्ग को अवरुद्ध करते हुए डस्ट की समस्या से निजात दिलाने के लिए चक्का जाम किया हमारे साथ प्रगति नगर एवं शॉपिंग कंपलेक्स प्रगति नगर के कुछ ऊर्जावान साथी एवं अन्य साथियों ने इस चक्का जाम में अपना सहयोग प्रदान किया मेरी लगातार स्थानीय प्रशासन एवं एसईसीएल प्रबंधन से मांग रही है कि डस्ट के रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाते हुए सभी सड़कों पर नियमित रूप से चौबीसों घंटे पानी का छिड़काव किया जाए यही डस्ट के रोकथाम का एकमात्र उपचार है। आज हुए तात्कालिक चक्का जाम में एसईसीएल दीपका क्षेत्र से उच्च अधिकारी पीएस मूर्ति अजीत चौधरी आलोक श्रीवास्तव गेवरा क्षेत्र से सुरेश कुमार थाना प्रभारी अविनाश सिंह के बीच इस भावना एवं मांग से उन्हें अवगत करा दिया गया है प्रशासनिक मध्यस्थता के बीच आज यह तय हुआ कि कल 11:00 बजे दिन दीपका हाउस में एसईसीएल गेवरा क्षेत्र दीपका क्षेत्र व स्थानीय प्रशासन के बीच बैठक कर डस्ट की समस्या से निजात पाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किए जाने का आश्वासन दिया गया है मैं बड़ी विनम्रता के साथ अधिकारियों को यह कह दिया है कि मेरा उद्देश्य परिवहन बाधित करना या किसी को क्षति पहुंचाना नहीं है केवल और केवल नगर वासियों को धूल और डस्ट से निजात दिलाना है जिसका एकमात्र उपचार सड़कों में नियमित पानी छिड़काव है जिसके माध्यम से डस्ट में अंकुश लगाया जा सकता है इस कार्य के लिए संबंधित विभाग अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें अन्यथा जनता के बीच और जनता के साथ मुझे इस तरह के कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आज के इस चक्का जाम में शामिल हुए समस्त प्रभावितों एवं सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद।

