Home Uncategorized गेवरा में भी त्रिपक्षीय वार्ता , मांग पूरी नही होने पर खदान...

गेवरा में भी त्रिपक्षीय वार्ता , मांग पूरी नही होने पर खदान विस्तार के विरोध की चेतावनी

690
0

राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के तहत आज गेवरा में विभिन्न श्रमिक विषयों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई । विधायक पुरषोत्तम कंवर , इंटक जिलाध्यक्ष श्यामू खुशाल जायसवाल व कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर की उपस्थिति में आज एसईसीएल के अधिकारियों प्रायवेट कंपनी के प्रतिनिधि व श्रमिकों के बीच त्रिपक्षीय वार्तालाप की गई जिसमे गहमा-गहमी बनी रही । अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री तेंदुलकर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी मजदूर से 8 घंटे से ज्यादा नौकरी करवाना व मानक दरों पर भुगतान न करना सीधे सीधे श्रमिक कानूनों का उल्लंघन माना जायेगा जिसके लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा । चर्चा में सभी ठेका कंपनियों ने 75% रोजगार स्थानीय व्यक्तियों को देंने , 8 घंटे की ड्यूटी , मानक दरों में भुगतान व सुरक्षा उपकरण प्रदान किये जाने पर सहमति जताई । विधायक पुरषोत्तम कंवर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर एसईसीएल प्रबंधन श्रमिकों के शोषण को रोक पाने में असफल रहता है तो आने वाले समय मे न तो विस्तार के लिए भूमि मिलेगी और न ही किसी प्रकार की प्रशासनिक स्वीकृति ।
इससे पहले इंटक द्वारा एसईसीएल गेवरा का गेट जाम किया गया व जमकर नारेबाजी की गई जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रमिक व मजदूर उपस्थित रहे ।

लगातार होता रहा मजदूरों का शोषण तो पर्यावरणीय स्वीकृति के जन-सुनवाई के होगा विरोध – श्यामू जायसवाल

इंटक जिलाध्यक्ष श्यामू जायसवाल ने कहा कि श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण व अन्याय को रोक पाने में एसईसीएल प्रबंधन व प्रशासन अगर सफल नही होते हैं तो आगामी 6 जून को गेवरा में व 9 जून को दीपका में पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए होने वाले जनसुनवाई का विरोध किया जाएगा । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंटक अपने श्रमिक साथियों का हक अधिकार दिलवाने में स्वयं सक्षम है व आने वाले समय मे खदानों को पूर्णतः बन्द करके अपना विरोध दर्ज करवाएगी ।

पूरे चर्चा के दौरान इंटक जिला महासचिव शेत मसीह , ब्लॉक हरदी अध्यक्ष संत चौहान , अभिषेक कंवर , सोनू चौहान , सियाराम कुर्रे , रवि रंजन , कान्हा अहीर , घासी भारद्वाज , राघवेंद्र सिंह राठौर के साथ विभिन कंपनियों के प्रतिनिधि व एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here