Home Uncategorized चावल नहीं लाने पर विवाद पत्नी को पड़ा भारी, पति ने डंडे...

चावल नहीं लाने पर विवाद पत्नी को पड़ा भारी, पति ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

533
0

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है दोनों के बीच पीडीएस चावल को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तपकरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना मधुबन टोली क्षेत्र का है। यहां सुरेश खड़िया ने पत्नि सुनीता बाई को पीडीएस का चावल लेने पंचायत भेजा था। चावल लाने पंचायत के लिए तो निकली, लेकिन पंचायत न जाकर कहीं और चल गई। इस बात से नाराज पति सुरेश खड़िया ने पत्नि को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जिससे पत्नी सुनीता बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों को जैसे ही हत्या की जानकारी लगी, फिर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां से महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जल्द हत्यारा पति सलाखों के पीछे पहुंच जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here