
रायपुर। जल्द छत्तीसगढ़ का नया आम बजट आने वाला है। इसकी तैयारियों में वित्त विभाग और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिसंबर माह से लग चुके है। बजट का खाका तैयार होने के बाद मंत्रियों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।

शेड्यूल के अनुसार 10 जनवरी को मुख्यमंत्री खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रुद्र कुमार को अलग-अलग समय पर विभागवार चर्चा करेंगे। अगले दिन 11 जनवरी को मुख्यमंत्री वाणिज्यिक कर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। 12 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात करेंगे।





