Home Uncategorized छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से स्थानीय प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे : शेत मसीह

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से स्थानीय प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे : शेत मसीह

483
0

दीपका नगर पालिका में विगत दिनों छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया । राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में आयोजित राज्य सरकार के इस महत्वाकांशी कार्यक्रम में प्रदेश भर से युवा , बच्चे व महिलाएं हिस्सा ले रहे हैं । प्रगति नगर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शेत मसीह ने कहा कि प्रत्येक आयु वर्ग के व्यक्ति को नियमित रूप से कोई न कोई खेल खेलना चाहिए , बच्चों को भी चाहिए कि स्कूली शिक्षा के साथ साथ शारीरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें । जोनल स्तर के इन आयोजनों में आज पहले दिन 100 मीटर , लंबी कूद व भौंरा किन्दारन जैसे खेल आयोजित हुए । कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान , मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर , युवा मितान क्लब अध्यक्ष शेत मसीह , लोकेश महंत , सांसद प्रतिनिधि पोषकदास महंत , विधायक प्रतिनिधि विशाल शुक्ला , वरिष्ठ पार्षद अरुनिष तिवारी , राकेश सिंह व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है । अध्यक्ष मसीह ने आने वाले समय मे इन खेलों के और बेहतर आयोजन की बात कही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here