गेवरा क्षेत्र के उत्पादन विस्तार की जनसुनवाई के दौरान दीपका के युवा नेता शेत मसीह ने गौरव पथ का मामला उठाया व जनसुनवाई पैनल के सामने नगर पालिका दीपका के लोगों की समस्याएं गिनवाई । गौरव पथ में चलने वाले भारी वाहनों के दुष्प्रभाव पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक लाख लोग इस सड़क से प्रभावित होते हैं जिनके बीच मे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है । मसीह ने दीपका में प्रदूषण ,भारी वाहनों के परिचालन , भुविस्थापितों की नौकरी मुआवजा बसाहट , हैवी-ब्लास्टिंग आदि विषय पर क्षेत्र के लोगों की ओर से अपना पक्ष रखा
