Home Uncategorized जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं व युवा साथियों के साथ मिलकर...

जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने कार्यकर्ताओं व युवा साथियों के साथ मिलकर दीपका में रक्षा प्रमुख विपिन रावत सहित सभी दिवंगत जवानों को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

636
0

कोरबा, दीपका भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल के नेतृत्व में कटघोरा रोड में उनके निवास के समीप तमिलनाडु के कुन्नुर में हेलीकॉप्टर क्रैश में सेना प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत सहित समस्त शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण किए इस अवसर पर दीपक जायसवाल ने कहा कि बिपिन रावत जी देश के रक्षा के लिए लगातार सेवाएं देते हुए लड़ते रहे हैं जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाते रहे हैं उनका इस तरह से चले जाना देश के लिए अपूरणीय क्षती है उनके रहते भारत देश के पड़ोसी देशों के द्वारा की जा रही आक्रमण व घुसपैठिए को कामयाब होने नहीं दिए उन्होंने लंबी सेवाएं दी निश्चित ही उनकी कमी संपूर्ण भारत देश को महसूस होगी देश की रक्षा प्रमुख होने के नाते उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा इस अवसर पर भाजपा नेता महावीर यादव, अरुणेंद्र द्विवेदी, भारत पटेल, सुरेश पटेल, दुर्गेश श्रीवास नवल शर्मा धर्मेंद्र सिंह निशांत कुमार, मुकेश कुमार, आकाश सिंह, सुमित कुमार दीपक कुमार निक्कू दास संजय श्रीवास सहित युवा साथियों ने मिलकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here