
आज बजरंग चौक दीपका में कड़कड़ाती ठंड से ठिठुर रहे दो राहगीरों को कंबल राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने दे कर ठंड से राहत दिलाई । इस सेवाभावी कार्य के लिए यहां उपस्थित गणमान्य जन एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री दुबे ने कहा की ऐसे जरूरतमंद राहगीरों एवं दीन दुखियों को ठंड से बचाने के लिए आगे भी कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रुप से पार्षद अरुणीश तिवारी, समाजसेवी dd अग्रवाल विशाल अग्रवाल मुकेश जायसवाल मनोज अग्रवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह रामपुकार पंडित शुभ दुख के साथी डोकरा बाबा आनंद चोक से उपस्थित थे।


