Home Uncategorized दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के लिए जल्द ही बिलासपुर से फ्लाइट...

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के लिए जल्द ही बिलासपुर से फ्लाइट शुरू होगी….

277
0

जिले के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट (Bilasa Devi Kewant Airport) से चार महानगर जल्द ही जुड़ने वाले है। सर्दियों में दिल्ली (Delhi), हैदराबाद (Hyderabad), मुंबई (Mumbai) और कोलकाता (Kolkata) के लिए सीधी फ्लाइट (Flight) शुरू होने की उम्मीद है।

स्पाइसजेट की टीम ने किया था सर्वे

स्पाइसजेट (SpiceJet) की टीम ने पिछले महीने बिलासपुर से महानगरों तक उड़ान की संभावनाएं परखने के लिए सर्वे किया था। स्पाइसजेट की दो सदस्यीय टीम ने मार्केट का सर्वे करने के साथ ही शहर के बड़े संस्थानों व संगठनों से चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि चार शहरों के लिए सीधी फ्लाइट का प्रस्ताव है। इसके साथ ही विंटर सेशन (Winter Session) में फ्लाइट शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसके साथ ही चकरभाठा एयरपोर्ट को 4- सी कैटेगरी के लायक डेवलप करने की जरूरत बढ़ जाएगी।

शहर से महानगरों तक फ्लाइट शुरू करने की संभावनाओं पर सर्वे के लिए किफायती फेयर वाली एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट (Airlines Company SpiceJet) के मैनेजर सेल्स संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ हेड अनूप मोदी पिछले महीने बिलासपुर (Bilaspur) आए थे। टीम ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एयरपोर्ट के डायरेक्टर एन. बीरेन सिंह समेत एसईसीएल, एनटीपीसी समेत कुछ निजी कंपनियों के प्रबंधन से मुलाकात की थी।

जल्द ही ये उड़ानें हो सकती है शुरू

1) बिलासपुर से दिल्ली- सीधी फ्लाइट, 2) बिलासपुर-मुंबई-हैदराबाद, 3) बिलासपुर- कोलकाता सीधी फ्लाइट।

चार महानगरों के लिए उड़ान की तैयारी

स्पाइसजेट ने बिलासपुर से दिल्ली, हैदराबाद व्हाया मुंबई और कोलकाता तक के लिए फ्लाइट शुरू करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि कंपनी 28 अक्टूबर के बाद विंटर सेशन में चार महानगरों तक फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में प्रस्तुत कर सकती है। मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद बिलासा देवी एयरपोर्ट से टाइम टेबल निर्धारित कर फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।

अभी हर दिन सिर्फ एक फ्लाइट

बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट को शुरू हुए सात माह पूरे हो चुके हैं। वर्तमान में सरकारी क्षेत्र की एयरलाइंस कंपनी एलायंस एयर की एक 70 सीटर फ्लाइट हर दिन यहां से जबलपुर, प्रयागराज होते हुए दिल्ली तक आना-जाना कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here