
दीपका गेवरा:-श्री आर्य गौशाला बांधाखार में 100 से अधिक गायों को भरन – पोषण के लिए खाद्य सामाग्री प्रदान की गई दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अमिता रंजन के द्वारा । इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा श्रीमति रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में गाय का पूजनीय स्थान है । प्राचीन काल में साधु – संत ऋषि – मुनि अपने आश्रमों में गायें पाला करते थे । महर्षि जाबालि ने तो अपने शिष्य सत्यकाम को गौ सेवा का भार सौंपा था और उन्हें तब तक चराते रहने का आदेश दिया था जब तक उनकी संख्या दोगुनी न हो जाए । महर्षि वशिष्ठ और विश्वामित्र का प्रसंग गाय के प्रति हिन्दुओं की निष्ठा और ललक का प्रतीक है । भारत में गाय को ‘ माता ’ माता कहकर सम्मानित किया गया , क्योंकि वह माँ के समान ही हमारा पालन करती है । इस अवसर पर दीक्षा महिला मंडल कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ।


